डॉ. दीपक अग्रवाल
बिजनौर/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
बिजनौर के ग्राम फीना में दो अक्टूबर को आयोजित मेरा गाँव मेरा अभिमान के वार्षिक सम्मलेन में मुरादाबाद निवासी आशुकवि रणधीर सिंह की पहली काव्य कृति का प्रकाशनोपरांत परिचय कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
रणधीर सिंह को फीना रत्न सम्मान
इस पुस्तक का नाम कविताओं में फीना बिजनौर वासी इंजीनियर हेमन्त कुमार है । पुस्तक फीना के बहुमुखी प्रतिभा के धनी ख्यातिलब्ध आविष्कारक तकनीकविद इतिहासकार साहित्यकार पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्त्ता तथा सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश में सहायक अभियंता हेमन्त कुमार पर केन्द्रित है । इस पुस्तक में रणधीर सिंह तथा पंद्रह अन्य कवियों की हेमन्त कुमार पर केन्द्रित कविताएँ हैं । रणधीर सिंह ने ग्राम फीना पर स्वरचित कविता का सस्वर गायन भी किया जिसकी श्रोताओं ने मुक्त कंठ से सराहना की । फीना से विशिष्ट जुड़ाव के लिए रणधीर सिंह को मुख्य अतिथि किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह विशिष्ट अतिथि मुंबई से आये इतिहासकार राजेश विक्रांत तथा डॉ० एन०पी० सिंह ने फीना रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया ।
इसमें मौजूद रहे
कार्यक्रम गायत्री पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया । इसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी, मेरा गाँव मेरा अभिमान के पदाधिकारी डॉ० विनोद वत्स अध्यक्ष, धीरेश बहादुर राजपूत सचिव, नरेश वत्स संयोजक, भूदेव सिंह, डॉ० परवेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार राजपूत, मुख्य अतिथि किसान नेता पूरन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि दमयंती देवी सेवा संस्थान के अध्यक्ष समाजसेवी डॉ०आदित्य अग्रवाल और डॉ० एन०पी० सिंह उपस्थित रहे ।
आशुकवि रणधीर सिंह की इंजीनियर हेमन्त कुमार पर केंद्रित पहली काव्य कृति का विमोचन

