Saturday, November 14, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > हसनपुर ब्लाक के खेलों में विजेता न्याय पंचायत शाहपुर कला और उप विजेता न्याय पंचायत दीपपुर

हसनपुर ब्लाक के खेलों में विजेता न्याय पंचायत शाहपुर कला और उप विजेता न्याय पंचायत दीपपुर

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर के मैदान में 13 नवंबर को हसनपुर ब्लॉक स्तरीय मिनी शैक्षिक एवं कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अति आवश्यक अंग है खेलों से बच्चों के अंदर एकता, नैतिकता, संगठन और अनुशासन की भावना विकसित होती है।
शैक्षिक संग खेल का वातावरण भी बना
क्रीडा प्रतियोगिता के आयोजक के रूप में बोलते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी सोनू कुमार ने कहा कि बेसिक शिक्षा में खेलों के महत्व को समझते हुए शिक्षकों ने उल्लेखनीय कार्य किया है इसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं। बच्चों की खेल प्रतिभा को देखते हुए लगता है कि परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण के साथ-साथ खेल का वातावरण भी बना है जो देश के अच्छे भविष्य के लिए शुभ संकेत है।
खेलों के परिणाम

’प्राथमिक स्तर’
’50 मी. दौड़ बालक वर्ग’
मोहम्मद अर्श प्राथमिक विद्यालय सौंहत

’बालिका वर्ग में’
रोली प्राथमिक विद्यालय चक गुलाम अम्बिया

’100 मी. दौड़ बालक वर्ग’

दीपांशु संविलयन विद्यालय सीकरी भूड़
’बालिका वर्ग में’
सुषमा प्राथमिक विद्यालय सौहरका

’200 मी. दौड़ बालक वर्ग’

विकास कुमार संविलयन विद्यालय रुद्रपुर प्रथम

’बालिका वर्ग में’
.पर्पल प्रा. विद्यालय तुगलकाबाद

’कबड्डी बालक’

संविलयन विद्यालय झुंडी माफी प्रथम
प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर खादर द्वितीय

’कबड्डी बालिका’

संविलयन विद्यालय झुंडी माफी प्रथम
प्राथमिक विद्यालय झुंडी खादर द्वितीय

’जूनियर स्तर’

’100 मी. दौड़ बालक वर्ग’
अनुज कुमार संविलियन विद्यालय झंडी माफी प्रथम
’बालिका वर्ग
.मधु संविलयन विद्यालय सुमाठेर द्वितीय

’200 मी. दौड़ बालक वर्ग’

संजय संविलयन विद्यालय रुद्रपुर प्रथम
’बालिका वर्ग
वीरा संविलयन विद्यालय तरारा हाजीपुरा प्रथम

’400 मी. दौड़ बालक वर्ग’

लविश संविलयन विद्यालय अल्लीपुर खादर प्रथम
’बालिका वर्ग’
मधु संविलयन विद्यालय सूमाठेर प्रथम

’600 मी. दौड़ बालक’

संजय संविलयन विद्यालय रुद्रपुर प्रथम
’बालिका वर्ग
मधु संविलयन विद्यालय सूमाठेर प्रथम

’कबड्डी बालक’

संविलयन विद्यालय झुंडी माफी प्रथम
संविलयन विद्यालय अल्लीपुर खादर द्वितीय

’कबड्डी बालिका’

संविलयन विद्यालय झुंडी माफी प्रथम
संविलयन विद्यालय सकतपुर द्वितीय

’लंबी कूद बालक’

लविश संविलयन विद्यालय अल्लीपुर खादर प्रथम संजय संविलयन विद्यालय रुद्रपुर द्वितीय

’लंबी कूद बालिका’

अंशिका संविलयन विद्यालय अल्लीपुर खादर प्रथम
. अदीबा यूपीएस ब्रह्मबाद द्वितीय

’खो खो’

संविलयन विद्यालय झुंडी माफी प्रथम
संविलयन विद्यालय सकतपुर द्वितीय

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह तथा संचालन व्यायाम शिक्षक वैभव गुप्ता ने किया। ’ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता न्याय पंचायत शाहपुर कला तथा चैंपियनशिप की उपविजेता न्याय पंचायत दीपपुर रही।
ये रहे मौजूद

क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सोनू पवार, देशराज सिंह, विनोद कुमार गौतम, सत्यपाल सिंह, होमपाल सिंह, देवकांत भारत भूषण, सुन्दर सिंह, नमित कुमार एआरपी, सुलेमान फराज एआरपी, राज नारायण सिंह एआरपी, सोम सिंह, अमित गुप्ता, अरविंद पोसवाल, ब्रह्मज्ञान सिंह, शीशराम सिंह, पूनम वर्मा, सुमन रानी, चंचल कुमार कश्यप, प्रियंका चौहान, देशवीर सिंह, निशा, गजेन्द्र ढाका, योगेन्द्र सिंह, पूनम रानी, रविंद्र सिंह, उज्जवल वर्मा, ललित अग्रवाल, विनीत गौड़, तापस पवार, त्रिवेंद्र सिंह, योगेश कुमार, जगत सिंह, निर्देश कुमार, कुलदीप चौहान, सचिन गुप्ता, ऋतु पॉल, भूपेन्द्र सिंह तथा कमल वर्मा समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in