डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद अमरोहा के प्रसिद्ध एवं विशाल धार्मिक पर्व गंगा तिगरी मेला-2026 के मुख्य स्नान ( 24.11.2026) से पूर्व श्रद्धालुओं के अत्यधिक आवागमन, यातायात व्यवस्था तथा जनपद के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त अनुमोदन के अनुपालन में जनपद अमरोहा में संचालित समस्त बोर्डाे कक्षा 01 से 12 तक (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य) से मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 23.11.2026 (दिन सोमवार) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने दी। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि 23 नवंबर को बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।
अमरोहा में 23 को सभी स्कूलों में गंगा मेला तिगरी स्थानीय अवकाश

