Wednesday, November 25, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > जेएस कॉलेज कार्यशालाःशोध के दार्शनिक आधार एवं शोध पद्धति पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

जेएस कॉलेज कार्यशालाःशोध के दार्शनिक आधार एवं शोध पद्धति पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जगदीश सरन हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमरोहा के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला ‘शोध की बुनियादी अवधारणाओं से आगे रू शोध समस्या से शोध प्रकाशन तक’ के तीसरे दिन शोध की कार्यप्रणाली एवं अभिकल्प विषय पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान देकर शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया।
प्रथम तकनीकी सत्र में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के डॉ. मिथिलेश कुमार तिवारी ने ‘शोध के दार्शनिक आधार रू प्रतिमान, ज्ञानमीमांसा एवं पद्धतिगत विकल्प’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने शोध के दार्शनिक आधार, ज्ञानमीमांसा तथा शोध पद्धति के चयन से जुड़े महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभिन्न शोध प्रतिमानों एवं ज्ञानमीमांसीय दृष्टिकोणों की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि शोध की प्रकृति, उद्देश्य एवं समस्या के अनुरूप उपयुक्त दार्शनिक दृष्टिकोण और पद्धति का चयन करना शोध की विश्वसनीयता एवं प्रामाणिकता के लिए अत्यंत आवश्यक है।
द्वितीय तकनीकी सत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की डॉ. सुषमा मिश्रा ने ‘शोध का व्यावहारिक स्वरूप: प्रतिदर्श चयन, मापन एवं क्षेत्रीय कार्य की तकनीकें’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रतिदर्श चयन, मापन एवं क्षेत्रीय कार्य की व्यावहारिक तकनीकों को विस्तार से समझाया। साथ ही शोध में उपयुक्त प्रतिदर्श के चयन, मापन की विश्वसनीयता तथा क्षेत्रीय कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने शोधार्थियों को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए।
अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यशाला अपने उद्देश्य के अनुरूप शोध की गुणवत्ता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रही है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी हिमांशु शर्मा ने किया। कार्यशाला के संयोजक डॉ. अनुराग कुमार पाण्डेय, सत्य प्रकाश परमार एवं डॉ. मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं शोध निर्देशक उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in