डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एक नवंबर को जनपद अमरोहा के 8 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई।
जनपद के परीक्षा केंद्रों ए.डब्लू फैजे आम इंटर कॉलेज अमरोहा में कुल पंजीकृत 288 बच्चों में से 206 बच्चे उपस्थित व 82 अनुपस्थित रहे, शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज अमरोहा में कुल पंजीकृत 312 बच्चों में से 256 बच्चे उपस्थित व 56 अनुपस्थित रहे, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर में कुल पंजीकृत 360 बच्चों में से 297 उपस्थित व 63 अनुपस्थित रहे, तुर्की इंटर कॉलेज पलौला में कुल पंजीकृत 240 बच्चों में से 191 बच्चे उपस्थित व 49 अनुपस्थित रहे, राजकीय इन्द्रावती कन्या इण्टर कॉलेज बछरांयू में कुल पंजीकृत 192 बच्चों में से 174 बच्चे उपस्थित व 18 बच्चे अनुपस्थित रहे, राजकीय बालिका इण्टर कालेज गजरौला में कुल पंजिकृत 144 बच्चों में से 126 उपस्थित व 18 बच्चे अनुपस्थित रहे , श्रीमती सुखदेवी इण्टर कालेज हसनपुर में कुल पंजिकृत 504 बच्चों में से 375 उपस्थित व 129 बच्चे अनुपस्थित रहे , राजकीय बालिका इण्टर कालेज हसनपुर में कुल पंजिकृत 346 बच्चों में से 259 उपस्थित व 87 अनुपस्थित रहे। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के जनपद नोडल राजदीप सिंह ने बताया कि जनपद अमरोहा को आवंटित 198 सीटों के सापेक्ष जनपद अमरोहा से कुल 2386 आवेदन हुए थे जिनमें से आज आयोजित परीक्षा में 1884 बच्चे उपस्थित व 502 बच्चे अनुपस्थित रहे। पिछले वर्ष जहाँ बच्चों का परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति प्रतिशत 73 प्रतिशत रहा था उसके मुकाबले इस वर्ष बच्चों का उपस्थित प्रतिशत बढकर 78 प्रतिशत रहा है, इस वर्ष बच्चों ने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं।इस परीक्षा में जो बच्चे मैरिट में स्थान पाने में सफल होंगे,उन्हें सरकार की तरफ से 12वीं तक की पढ़ाई पूर्ण करने के लिए 48000 रूपये आर्थिक सहायता के रूप में दिये जायेंगे।
2386 में 1884 बच्चे उपस्थित व 502 बच्चे अनुपस्थित रहे/ छात्रवृत्ति परीक्षा

