डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
शामली से स्थानांतरित होकर आए खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने 23 नवंबर को अमरोहा ब्लाक व अमरोहा नगर क्षेत्र के बीईओ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीआरसी याहियापुर मंें वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से बागपत के निवासी हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एम.एस-सी. फिजिक्स औा एम.एड. करने के बाद वे कुछ समय डीएन कॉलेज, मेरठ में भौतिक विज्ञान के अतिथि प्रवक्ता रहे। वर्ष 2006 में राज्य लोक सेवा आयोग की अधीनस्थ परीक्षा के माध्यम बीईओ के पद पर चयन होने के बाद पहली पोस्टिंग बुलंदशहर में हुई। उसके बाद मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पुनः बुलंदशहर फिर शामली बीईओ रहे।
उनकी पत्नी श्रीमती रेनू देवी गाजियाबाद में रूकमणि मोदी गर्ल्स इंटर कॉलेज में टीजीटी हैं। बेटा आयुष सिंह बी.टेक और बेटी अवनि सिंह कक्षा 10 में अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों वोटर बनाने का कार्य और जनगणना पहली प्राथमिकता है। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्रों का ठहराव और छात्रों के नामांकन में बढ़ोत्तरी भी उनकी प्राथमिकता रहेेंगी।
विकास कुमार बने अमरोहा के बीईओ

