Sunday, November 29, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > सीडीओ उमेश निरीक्षणः विकास भवन में 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित/चेतावनी

सीडीओ उमेश निरीक्षणः विकास भवन में 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित/चेतावनी

डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/सनशाइन न्यूज (उत्तर प्रदेश)

मुख्य विकास अधिकारी उमेश चन्द तिवारी ने 28 नवंबर को सुबह 10 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण में 42 अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरहाजिरी मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर वेतन बाधित करने की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ये रहे अनुपस्थित
अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों में लेखाकार जितेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी हिमानी पांडेय, लेखाकार दीपक शुक्ला, कनिष्ठ सहायक धनदेई शर्मा, पत्रवाहक भागेश कुमार व बहार आलम, डीसी विनय प्रताप सिंह, लेखाकारमौ. नसीम, कंप्यूटर आपरेटर हरिओम व अंकित कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक अतुल गुप्ता व राकेश कुमार, संरक्षण अधिकारी सुरभि यादव, विधिसह परिवीक्षा अधिकारी सोनित, परामर्शदाता सुनीता शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मंजू रानी, आंकड़ा विश्लेषक अपूर्वा सक्सेना, कंप्यूटर आपरेटर रवि दिवाकर, आउटरीच कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार, विपिन कुमार, कंप्यूटर आपरेटर चंद्रजीत व जावेद अली, जेण्डर विशेषज्ञ बिरलेश गौड़, सहायक लेखाधिकारी अपूर्वा त्यागी, प्रधान सहायक ललित श्रीवास्तव, स.क. पर्यवेक्षक जयविंद्र सिंह, कंप्यूटर आपरेटर अरशाद अली व अनवर हुसैन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामलाल, बीपीएम हिमांशु व निशि, ओबी कुलदीप कुमार, व.उ.नि. संतोष कुमार, स.उ.नि. शमशाद अली, कनिष्ठ सहायक दीपक कुमार, वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार व शंकर सिंह, कनिष्ठ सहायका उमेश कुमार सिंह, अमित कुमार व विमलेश कुमारी, डीएमएम राजेश कुमार और चमन कुमार शामिल हैं।
ये कर्मचारी जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल सहित विभिन्न कार्यालयों से संबंधित हैं।
सीडीओ श्री तिवारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में समय से उपस्थित रहना प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी है। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित कर्मचारियों का वेतन बाधित करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही शिथिलता बरतने वाले कार्मिकों के साथ उनके उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in