डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
मुरादाबाद नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को संस्कारों की शिक्षा और लड़कियों का समय पर विवाह समाज के लिए बहुत जरूरी है।
अग्रवाल समाज अमरोहा के तत्वावधान में 31 अक्टूबर की रात 9 बजे सुमंगलम् उत्सव मंडप में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने समाज के विकास के लिए कई सूत्र दिए। उन्होंने बताया कि अग्रबंधु का मतलब आगे रहने वाले बंधुओं से है और अग्रवाल समाज के बंधु हर काम में आगे रहते हैं हमने दूसरों को देना ही सीखा है लेना नहीं सीखा है। उन्होंने देश की आजादी से लेकर मौजूदा दौर में अग्रबंधुआंे के देश के विकास में योगदान पर चर्चा की। इससे पूर्व विनोद अग्रवाल का अग्रवाल समाज की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
अग्रवाल समाज के संरक्षक अतुल कुमार गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल, महामंत्री संजीव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने विनोद अग्रवाल का शाल उढ़ाकर अभिनंदन किया और उपहार प्रदान किया। पत्रकार व लेखक डॉ.दीपक अग्रवाल ने विनोद अग्रवाल का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
संयोजक सुलभ अग्रवाल ने बच्चों का नृत्य प्रस्तुत कराया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संयोजक वंशिका गुप्ता ने मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित कराया। संयोजिका चिंकी अग्रवाल ने अग्रसेन प्रश्नोत्तरी का आयोजन कराया। संयोजक संजीव गोयल संजय ने नवजात शिशुओं और नवयुगल दंपत्तियांे का सम्मान कराया। अंत मेें मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यक्रम संयोजक अचल अग्रवाल रहे।
बच्चों को संस्कार और लड़कियों का समय पर विवाह जरूरीः महापौर विनोद अग्रवाल

