डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने गंगा मेला तिगरी में रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल गुलड़िया अमरोहा की ओर से आयोजित होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक निशुल्क चिकित्सा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह शिविर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुआंे के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने शिविर का अवलोकन किया और उपलब्ध सुविधाओं को देखा। उन्होंने कहा कि यह शिविर सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल गुलड़िया अमरोहा के एमडी डॉ. प्रवेंद्र सिंह पंघाल का सराहनीय प्रयास है।
इससे पूर्व एमडी डॉ. प्रवेंद्र सिंह पंघाल ने शिविर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में पांच आपतकालीन बैडों की व्यवस्था की गई। आक्सीजन सिलंेडर, दवा और एंबुलेंस के साथ होम्योपैथिक व एलोपैथिक के चिकित्सक 24 घंटे सेवा के लिए उपलब्ध रहेेंगे। उन्होंने डॉ. ढिल्लो का आभार व्यक्त किया।
इसके बाद रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती नीरज कौर से शिविर में सर हनीमैन होम्यापैथिक लैब के स्टॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हरपाल सिंह, महावीर सिंह, डॉ. रजत पंघाल, डॉ. दिव्यांशी पंघाल, जुनैद मलिक, डॉ. दीपक अग्रवाल, अल्पना देवी, शांति देवी, रिषभ, हरजीत कौर, मानसी, अमित शर्मा, धर्मंेंद्र, आर्येंद्र आर्य, कॉलेज के छात्र-छात्राएं व कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
विधायक हरि सिंह ढिल्लों ने गंगा मेला तिगरी में किया सिंह साहब होम्योपैथिक कॉलेज के चिकित्सा शिविर का शुभांरभ

