डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आर्य समाज अमरोहा का साधारण वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें आर्य समाज अमरोहा की नई कार्यकारिणी के लिए नत्थू सिंह प्रधान, अभय आर्य मंत्री और अंकुर अग्रवाल सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
अधिवेशन का शुभारंभ विश्व कल्याण यज्ञ से
मंगलवार को अधिवेशन का शुभारंभ विश्व कल्याण यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज पूठ के प्रबंधक स्वामी अखिलानंद महाराज रहे। मुख्य यजमान निर्मल विरमानी व सुरेश विरमानी, अंजू आर्या व विनय प्रकाश आर्य, डॉ. निधि अग्रवाल व प्रोफेसर अनिल रायपुरिया, तूलिका आर्य व अभय आर्य रहे। यज्ञ के बाद दयानंद सभागार में साधारण वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। इसमें सर्वसम्मति से आर्य समाज के सभासदों ने गतवर्ष की कमेटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए पुनः अनुमोदन कर दिया।
सुरेश वरिष्ठ उप प्रधान व प्रो. अनिल उप प्रधान
नत्थू सिंह आर्य प्रधान, सुरेश विरमानी वरिष्ठ उप प्रधान, प्रो. अनिल रायपुरिया उप प्रधान, अभय आर्य मंत्री, दिनेश चन्द्र रस्तोगी वरिष्ठ उप मंत्री, विजेन्द्र पाल सिंह उप मंत्री, अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष, विवेक अग्रवाल सहकोषाध्यक्ष, विनय प्रकाश आर्य भू-सम्पत्ति अधिष्ठाता, डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह, अंकेक्षक, डॉ. अशोक आर्य स्वागताध्यक्ष, डॉ. दीपक अग्रवाल मीडिया प्रभारी, अनिल जग्गा डिजिटल मीडिया प्रभारी,सुरेन्द्र पाल सिंह पुस्तकालयाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा मनोहर लाल आर्य,हेतराम सागर,विनय त्यागी,कमलेश चन्द्र अग्रवाल,
अश्वनी खुराना,अतुल पंडित,कुंवर विनीत अग्रवाल,विशाल गोयल,सलिल नाथ गोयल,मुकेश अग्रवाल,प्रवीण अग्रवाल,शशि प्रकाश,राजनाथ गोयल,अभय सिंघल,नरेन्द्र कान्त गर्ग,यशवंत सिंह,मुकेश सागर,अनुज गोयल,विकास गोयल,सुनील गुप्ता,शरद अग्रवाल,रमेश विरमानी,गौरव कपूर,सुधीर नारायण,संजीव रस्तोगी,अजय चतुर्वेदी,सत्यप्रकाश खुराना,विवेक खण्डेलवाल,वरुण माहेश्वरी,रवि माहेश्वरी,अंकित बंसल,कपिल अग्रवाल (एडवोकेट),सुभाष दुआ,निखिल अग्रवाल,राहुल कुमार,संदीप अग्रवाल,राहुल मोहन माहेश्वरी,अतुल कुमार शर्मा, डॉ. जगत सिंह अंतरंग सदस्य बनाए।
विनय प्रकाश, अंजू, यशवंत व अभय का सम्मान
इससे पूर्व मंत्री अभय आर्य ने गत साधारण सभा की कार्यवाही प्रस्तुत की। इसके अलावा वर्ष 2024-25 में आर्य समाज अमरोहा द्वारा किए गए कार्यों का विवरण पेश किया। कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने आय व्यय का ब्योरा पेश किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी अखिलानंद, चुनाव अधिकारी रोहताश सिंह, प्रदेश अंतरगं सदस्य डॉ. अशोक आर्य व ठाकुर पाल सिंह, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला संयोजक हेतराम सागर, आर्य समाज हसनपुर के प्रधान नन्हें सिंह, डॉ. जीपी सिंह, डॉ.दीपक अग्रवाल, विनय कुमार त्यागी, प्रोफेसर अनिल रायुपरिया, अनिल जग्गा, विवेक अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। उल्लेखनीय सहयोग के लिए विनय प्रकाश आर्य, अंजू आर्य, यशवंत सिंह व अभय आर्य को सम्मानित किया गया। संचालन अभय आर्य ने किया। इस अवसर पर आर्य समाज अमरोहा के सभासदों के अलावा अन्य आर्य समाजों से आर्य बंधु भी मौजूद रहे।
आर्यसमाज अमरोहा के नत्थू सिंह प्रधान, अभय मंत्री व अंकुर कोषाध्यक्ष बने

