डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 के लिए जिलाधिकारी द्वारा 25 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में 25 नवंबर को जनपद अमरोहा में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों और सभी बोर्डों के माध्यमिक विद्यालयों में भी अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने इस संबंध में प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों को पत्र जारी किया है। उधर इस संबंध में बीएसए डॉ. मोनिका से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित करने के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।
अमरोहा में 25 को सभी स्कूल व कॉलेजों में गंगा मेला स्थानीय अवकाश

