डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया और डबल लॉक एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को देखा। निरीक्षण के दौरान सील्ड गोदाम सुव्यस्थित पाये गये।
अवगत कराना है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के तहत ईवीएम एवं वीवीपेट के रखाव के दृष्टिगत वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया जाना आवश्यक होता है।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गरिमा सिंह, डिप्टी कलेक्टर रितु रानी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

