डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
कनिका बनी अमरोहा की बीससए। चौकिए मत! अमरोहा की बीएसए डॉ. मोनिका ही हैं। कनिका को तो मिशन शक्ति के तहत एक दिन के लिए सांकेतिक बीएसए बनाया गया है। जिससे बालिकाओं के भीतर अधिकारी बनने की ललक पैदा हो और वे स्वयं को सम्मानित व गौरवांवित महसूस करें।
मिशन शक्ति अभियान के तहत केजीबीवी नगर अमरोहा की कक्षा 8 की छात्रा कुमारी कनिका को एक दिन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने उन्हें प्रशासनिक कार्यों व दायित्वों की जानकारी दी।
एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनी कुमारी कनिका को कार्यालय में पंजिकाओं का निरीक्षण किया व साफ सफाई आदि के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर बीईओ अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
कनिका बनी अमरोहा की बीएसए/बीएसए डॉ. मोनिका ने प्रशासनिक कार्यों की जानकारी दी

