डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनगणना-2027 के अंतर्गत दूसरे चरण में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में प्रत्येक व्यक्ति स्वगणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकता है। स्वगणना की प्रक्रिया में जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों द्वारा भी लोगों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद अमरोहा की नगर पंचायत सैदनगली की श्रीमती शाइस्ता बानो ने अपने आवंटित ब्लॉक के समस्त व्यक्तियों को स्वगणना के लिए प्रेरित करते हुए उनके सहयोग से 100 प्रतिशत परिवारों की स्वगणना का कार्य पूर्ण कराया। उनके इस उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए आज नगर पंचायत सैदनगली कार्यालय में अपर जिलाधिकारी श्रीमती गरिमा सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती गरिमा सिंह ने श्रीमती शाइस्ता बानो के उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण की भावना की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने अन्य जनगणना कार्मिकों से भी उनके कार्य से प्रेरणा लेकर इसी प्रकार समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की, ताकि जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान को सफल बनाया जा सके।

