डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
कम्पोजिट विद्यालय अशरफपुर फैजगंज विकास खण्ड जोया में मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत मीना का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मीना मंच कार्यक्रम की सुगमकर्ता सुनीता के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को आनंदमय एवं यादगार बनाया। एआरपी धर्मेंद्र भारती मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा मीना मंच कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता,समानता एवं सशक्तीकरण की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह, नीलकमल, इरशाद मुहम्मद, अमित कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनाया मीना का जन्म दिन

