डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने हेतु निदेशक एस0सी0ई0आर0टी लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में 24 सितंबर 2026 को डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागर डायट बुढनपुर, अमरोहा मंे सप्तम राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पेपेट्री के माध्यम से शिक्षण सम्बन्धी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संजय और सहदेव ने किया शुभारंभ
संजय कुमार कौशल प्रभारी प्राचार्य तथा सहदेव गंगवार वरिष्ठ प्रवक्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कला क्राफ्ट एवं पेपेट्री के महत्व पर चर्चा की गयी। प्रतियोगिता में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए स्क्रीनिंग एवं मूल्यांकन हेतु तीन प्रवक्ता विषय विशेषज्ञों जिनमें श्रीमती प्रमिला कुमारी एवं कु0 कंचन पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इ0का0 बुढनपुर, अमरोहा से तथा श्री विकास कुमार राजकीय इ0का0 बांसका कला अमरोहा से प्रतियोगिता में पैनल के दायित्वों के निवर्हन हेतु डायट में आमंत्रित किये गये।
संयोजिका डा0 निशु चौधरी
कार्यक्रम की संयोजिका डा0 निशु चौधरी रहीं। कार्यक्रम का संचालन डा0 जीतपाल प्रवक्ता ने गया। कार्यक्रम में समस्त डायट मेन्टर्स एवं कार्यालय सहायकों ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। जनपद स्तर पर कला क्राफ्ट एवं पेपेट्री के माध्यम से शिक्षण सम्बन्धी प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर भाषा में पूजा प्रा0वि0 कुमराला जोया ब्लाक गणित में ज्योति सिंह प्रा0वि0 पखरौला हाशमपुर ब्लाक जोया तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित मंे मोहित सरन उ0प्र0वि0 नगली शेख ब्लाक अमरोहा विज्ञान में अजब सिंह उ0प्र0वि0 सॉथलपुर ब्लाक गंगेश्वरी सामाजिक विज्ञान मंे सीमा कुमारी उ0प्र0 विद्यालय रखेडा ब्लाक गजरौला जनपद अमरोहा को राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा चयनित किया गया। चयनित प्रतिभागियों को प्रभारी प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया, उनके द्वारा विषय विेशेषज्ञ पैनल के सदस्यों डायट के समस्त प्रवक्ताओं एवं कार्यालय सहायकों तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।
टीचर्स सीमा, पूजा, ज्योति, मोहित व अजब का राज्य प्रतियोगिता को चयन/डायट में हुई प्रतियोगिता

