Thursday, October 1, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > संस्कार भारती ने कराया वंदेमातरम् गायन/नुक्कड़ नाटक से देशप्रेम की सीख

संस्कार भारती ने कराया वंदेमातरम् गायन/नुक्कड़ नाटक से देशप्रेम की सीख

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

संस्कार भारती के तत्वावधान में वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोहल्ला किशनगढ़ स्थित शिव मंदिर के पास सामूहिक वंदेमातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कार भारती की प्रांतीय लोककला संयोजक ममता राजपूत एवं जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल व जिला महामंत्री विमल किशोर वंदेमातरम् के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कलाकारों और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन कर राष्ट्रभावना का संदेश दिया।
वंदेमातरम् के राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम में वक्ताओं ने वंदेमातरम् के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम् भारत का राष्ट्रीय गीत है और यह देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति तथा एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहने तथा देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नुक्कड़ नाटक से समां बांधा
इस अवसर पर लखनऊ से आए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कलाकारों ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके उद्देश्यों और लाभों को सरल एवं रोचक ढंग से सामने रखा। नुक्कड़ नाटक को स्थानीय लोगों ने सराहा। इसके आवास विकास, पीरगढ़, जय ओमनगर में भी आयोजन किया गया।
ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मदन वर्मा, लखन रघुवंशी, आदेश सैनी, अमित सैनी सहित लखनऊ से आए कलाकार सृष्टि राठौर, अंशिका राठौर, मुस्कान, विजय श्रीवास्तव, आशीष रस्तोगी, कमल वर्मा, शिवम कुमार, विपिन वाजपेयी, देवांश सागर, अमित गंगवार और विकास मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in