डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
चर एजुकेशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद में कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निदेशक एस0सी0ई0आर0टी लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में 29 एवं 30 सितंबर 2026 को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागर डायट बुढनपुर, अमरोहा मंे किया गया।
कृषि मे नवाचार हेतु प्रेरित किया
कार्यक्रम का शुभारंभ शाहीन प्राचार्य/उप षिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अमरोहा एवं सहदेव गंगवार वरिष्ठ प्रवक्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उनके द्वारा कृषि एवं पर्यावरण के संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गयी। प्रथम दिवस 29 सितंबर को मुख्य अतिथि के रूप में अवनीश कुमार श्रीवास्तव, जिला उघान अधिकारी एवं श्रीमती आभा दत्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। उनके द्वारा शिक्षक एवं छात्रों द्वारा प्रदर्शनी में प्रस्तुत किये गये स्टाल का अवलोकन किया गया तथा छात्रों की सराहना व उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में नये नये प्रयोग करने एवं कृषि मे नवाचार एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 30. सितंबर को मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी एवं ागवती सरन, जिला भू संरक्षण अधिकारी उपस्थित रहे।
प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि का आभार वयक्त किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी रवि यादव व दीपक कुमार रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री श्रेयस यादव द्वारा किया गया।
जोया प्रथम, गजरौला द्वितीय व धनौरा तृतीय
निर्णायक मण्डल में संजय कुमार कौशल, सहदेव गंगवार (वरिष्ठ प्रवक्ता डायट) व श्रीमती अंकुर सुधांशु प्रवक्ता उपस्थित रहें। उनके द्वारा समस्त स्टाल का अवलोकन करते हुए मूल्यांकन आख्या प्रस्तुत की गयी।
श्रेष्ठ प्रतिभागी ये रहे।
प्रथम स्थान-ब्लाक जोया।
द्वितीय स्थान-गजरौला।
तृतीय स्थान-धनौरा।
प्रदर्शनी में जोया विकासखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमे मंजू सैन, विशाखा , महलका रिफ़त, निधु, पुरजीत सिंह और शमीम अहमद ने प्रतिभाग किया। चयनित प्रतिभागियों को प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक शाहीन द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया।
डायट कृषि प्रदर्शनी/मंजू, विशाखा, महलका, निधु, पुरजीत और शमीम की टीम अव्वल

