डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
कंपोजिट विद्यालय अल्लीपुर खादर हसनपुर में मुंसिफ मजिस्ट्रेट अमरेंद्र सिंह वर्मा ने बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया।
1 अक्टूबर 2026 को कंपोजिट विद्यालय अल्लीपुर खादर हसनपुर में मुंसिफ मजिस्ट्रेट अमरेंद्र सिंह वर्मा का विधिक कार्यक्रम के अंतर्गत आगमन हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार ने किया।
एचएम होमपाल ने स्कूल की आख्या पेश की
विद्यालय प्रधानाध्यापक होमपाल सिंह ने मजिस्ट्रेट को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। विद्यालय में होने वाले अनेक शैक्षणिक प्रोग्राम से संबंधित, नामांकन में वृद्धि से संबंधित, और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जिले में सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल देने जैसी जानकारियां दी।
मजिस्ट्रेट ने पोक्सो एक्ट समझाया
कार्यक्रम के अंतर्गत मजिस्ट्रेट ने सभी बच्चों से पोक्सो एक्ट की सारी जानकारियां साझा की और इसमें किए जाने वाले कृत्यों और इनके न्यायिक प्रावधानों के बारे में समझाया और उनको गुड टच और बेड टच के बारे में बताया और कहा की सभी बच्चे उनके साथ होने वाली किसी भी घटना को बिना डरे अपने परिवार के किसी सदस्य को या अपने अध्यापकों को बताएं। उन्होंने बताया कि बच्चों से संबंधित होने वाली किसी भी घटना की शिकायत को और उसकी पहचान को पूरी तरीके से गोपनीय रखा जाता है इसलिए उन्हें किसी भी प्रकार से डरना नहीं है और अपने साथ होने वाली घटना की शिकायत करनी है और चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला हेल्पलाइन के बारे में बच्चों को बताया कि आजकल सभी घरों में मोबाइल का इस्तेमाल होता है और मोबाइल से वह इन हेल्पलाइन का इस्तेमाल करके भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं इसके साथ ही मजिस्ट्रेट ने विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों के अनुशासन की भूरि भूरि प्रशंसा की।
मजिस्ट्रेट अमरेंद्र ने गुड टच और बेड टच के बारे में बताया/सीएस अल्लीपुर खादर में आयोजन

