डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद अमरोहा से संविलियन विद्यालय गफ्फरपुर, विकासखंड जोया के शिक्षक राजदीप सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे हैं उत्कृष्ट कार्याे के लिए इस वर्ष के प्रदेश स्तरीय एड्यूलीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद अमरोहा की तरफ से एड्यूलीडर जनपद एडमिन भूपेंद्र सिंह व राजदीप सिंह सम्मानित हुए।
मथुरा के केएम विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन
मथुरा के केएम विश्वविद्यालय में शैक्षिक समागम, शिक्षा में श्रीमद श्रीमद्भगवद् आधारित मूल्यों का समावेश विषयक संगोष्ठी एवं एडूलीडर्स सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों से उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों हेतु एड़ूलीडर्स सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मथुरा किशन चौधरी, बीएसए श्रीमती रतन कीर्ति एवं एड़ूलीडर्स के संस्थापक राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने किया।
गुरु की महिमा पर भाव विभोर कर देने संस्मरण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किशन चौधरी ने गुरु की महिमा पर भाव विभोर कर देने संस्मरण, ब्रजभाषा में सुना कर सभी शिक्षकों को प्रोत्साहित किया।
विशिष्ट अतिथि बीएसए मथुरा श्रीमती रतन कीर्ति के द्वारा शिक्षको के पुनर्बलन के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
कार्यक्रम में सत्यमेव जयते ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री मुकेश जैन, ऋषिकुल इंटरनेशल स्कूल के प्रधानाचार्य मदन मोहन शर्मा, विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी के जीवन व्रती श्री अतुल, डायट आगरा के प्रवक्ता मनोज वार्ष्णेय, सीखो सिखाओ फाउंडेशन के प्रतिनिधि संजीव सिंह, केएम यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ एनसी प्रजापति तथा रजिस्ट्रार डॉ पूरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए टीम एड़ूलीडर्स एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
इस सफलता के लिए जनपद अमरोहा एड्यूलीडर्स टीम ने शिक्षक राजदीप सिंह व भूपेंद्र सिंह को बधाई दी।
शिक्षक राजदीप को प्रदेश स्तरीय एड्यूलीडर अवार्ड/जनपद एडमिन भूपेंद्र भी सम्मानित

