डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित महिला सुरक्षा और सम्मान कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में विभिन्न विभाग ( महिला कल्याण, युवा कल्याण, जिला विद्यालय निरीक्षक समाज कल्याण,जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला संयुक्त चिकित्सालय जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय) को सम्मिलित किया गया।
जिसमें जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय अमरोहा से निशि भूषण, गजरौला से अनुजा गोयल, सीमा, रीता यादव, एवं जोया से इंदुबाला को सम्मानित कर गौरवान्वित किया। मुख्य अतिथि कवियत्री मधु चतुर्वेदी रही। संचालन रश्मि चौधरी ने किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, सीओ अंजलि कटारिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति/शिक्षिका निशि भूषण, अनुजा, सीमा, रीता व इंदुबाला सम्मानित

