Thursday, October 8, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास हेतु टीचर्स को दिया प्रशिक्षण/जोया बीआरसी

भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास हेतु टीचर्स को दिया प्रशिक्षण/जोया बीआरसी

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

विकास क्षेत्र जोया बीआरसी केंद्र नारंगपुर के अंतर्गत आयोजित 7 वें बैच के पाँच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन ) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बालवाटिका से कक्षा-5 तक के विद्यार्थियों में भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास हेतु प्रभावी शिक्षण रणनीतियों से परिचित कराना रहा।
गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कक्षा-कक्ष में एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन,पाठ योजना निर्माण, नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रयोग, शिक्षक संदर्शिका, टीएलएम निर्माण, गतिविधि आधारित शिक्षण, उपचारात्मक शिक्षण,समूह प्रस्तुतीकरण तथा विद्यालय स्तर की कार्ययोजना आदि विषयों पर व्यावहारिक जानकारी एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न गतिविधियों एवं समूह कार्यों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों की शिक्षण क्षमता में वृद्धि तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
एआरपी टीम ने आभार व्यक्त किया
प्रशिक्षण के सफल आयोजन एवं समापन पर प्रशिक्षकों मास्टर ट्रेनर अमीचंद सिंह एआरपी टीम ट्रेनर एआरपी जोया ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान एवं कौशल को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया गया।
मास्टर ट्रेनर अमीचंद सिंह, एआरपी धर्मेंद्र सिंह, एआरपी भूपेंद्र कुमार, एआरपी रश्मि चौधरी, प्रतिभागियों में विशाखा, शीतल, शिवानी चिकारा, आशकार पाशा, मंजू सेन, अपूर्वी चौधरी, अनुजा, सरिता, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, नरदेव सिंह, परवेज़ आलम, ममता रानी, नीतू हसनपुर कलां, गीत नकवी, नीरज, रिंकी महलवार, छमा रानी, रुखसाना, सरताज अली, नेहा गुप्ता, ज्योति आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in