डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जे. एस. हिन्दू (पी.जी.) कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर तथा के.ए. पी.जी. कॉलेज कासगंज के पूर्व प्राचार्य एवं आर्यावर्त केसरी के प्रधान सम्पादक प्रो. अशोक कुमार रुस्तगी (आर्य) को समर्पित ’कर्म योद्धा कभी विश्राम नहीं लेते’ अभिनंदन ग्रन्थ का भव्यता से विमोचन से विमोचन हुआ।
जेएस हिंदू पीजी कॉलेज मे हुआ आयोजन
प्रो. अशोक कुमार रुस्तगी (आर्य) की ओर से जे.एस. हिन्दू (पी.जी.) कॉलेज के श्री अभिनंदन सभागार में ’आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन समारोह’ का भव्य आयोजन हुआ।
इस अभिनंदन समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, दिल्ली के प्रधान एवं सुविख्यात संन्यासी स्वामी आर्यवेश ने की तथा राष्ट्र निर्माण पार्टी एवं मनु संस्कृति संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्पण तथा वैदिक वंदना से हुआ।
डॉ. अशोक आर्य का विभिन्न संस्थाओं ने किया सम्मान
इस अवसर पर शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य, आर्यावर्त जन उत्पन्न न्यास (पंजी.) के अध्यक्ष तथा अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्र- पत्रिकाओं के प्रधान सम्पादक डॉ. अशोक कुमार रुस्तगी (आर्य) का भव्य अभिनंदन, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश, स्वामी आदित्यवेश, ठाकुर विक्रम सिंह, गुरुकुल चोटीपुरा की आचार्या डॉ. सुमेधा, आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री, आचार्य अखिलेश मेधावी सहित अनेक विशिष्ट जनों ने संयुक्त रूप से किया। इसी क्रम में डॉ. रुस्तगी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एक अभिनंदन ग्रन्थ ष्कर्म योद्धा कभी विश्राम नहीं लेतेष् का विमोचन मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने किया तथा प्रख्यात शिक्षाविद्, पूर्व प्राचार्य एवं पत्रकार डॉ. आर्य के प्रति शुभकामनाएं एवं उनके दीर्घजीवन व आरोग्यता की मंगलकामनाएं की गईं। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार रुस्तगी (आर्य) का भव्य अभिनंदन सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश, स्वामी आदित्यवेश जी, ठाकुर विक्रम सिंह, गुरुकुल चोटीपुरा की आचार्या डॉ. सुमेधा सहित अनेक महापुरुषों ने संयुक्त रूप से किया।
व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला
स्वामी आर्यवेश जी ने कहा कि वास्तव में यह ग्रन्थ समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत तो बनेगा ही, साथ ही डॉ आर्य की कर्मठता व कार्यकुशलता का भी परिचायक होगा। मैं डॉ आर्य को अपनी शुभकामनाएं देता हूँ। इसी श्रृंखला में स्वामी आदित्यवेश, आचार्या सुमेधा, विक्रम सिंह ठाकुर आदि अतिथियों ने डॉ. आर्य जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में पुस्तकों कर्म योद्धा कभी विश्राम नहीं लेते डॉ अशोक कुमार रुस्तगी आर्य जी (अभिनंदन ग्रन्थ), सुभाष शतक व वन्दे मातरम् आदि ग्रंथों का विमोचन किया गया।
25 से अधिक पुस्तकों का लोकापर्ण
इस अवसर पर आर्यावर्त जन उत्थान न्यास अमरोहा द्वारा प्रकाशित लगभग दर्जन से भी अधिक पुस्तकों का विमोचन भी संपन्न हुआ। साथ ही धर्म, संस्कृति, शिक्षा समाज सेवा, यज्ञ, योग व साहित्य आदि के क्षेत्र में निस्वार्थ भावना से उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट जनों को विशिष्ट विभूति सम्मान एवं अलंकरण से सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर अभिनंदन ग्रन्थ के प्रधान सम्पादक बृजेन्द्र सिंह वत्स, प्रोफेसर डॉ. ममता सिंह व डॉ. अरविन्द कुमार के सम्पादन कला की प्रशंसा की गई। तथा अभिनन्दनीय व्यक्तित्व डॉ. अशोक कुमार रुस्तगी (आर्य) के प्रति उनके शिक्षण, लेखन, सम्पादन व सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्वानों द्वारा प्रकाश डाला गया।
आर्यावर्त जन उत्थान न्यास ने किया सम्मान
साथ ही देश के शिक्षाविद् व साहित्य-साधकों का भी आर्यावर्त जन उत्थान न्यास (पंजी.) की ओर से सम्मानित किया गया, जिनमें हरिद्वार से डॉ. योगेन्द्र शास्त्री, डॉ. सुशील कुमार त्यागी आदि सहित देश भर से पधारे 40 से भी अधिक विशिष्ट व्यक्तित्व प्रमुख रहे।
इस अवसर पर आचार्य विष्णु मित्र वेदार्थी , आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री , आचार्या ललिता शास्त्री , डॉ० मधु चतुर्वेदी, राव मुकुलमान सिंह, विनय जैन, संतोष माहेश्वरी, योगेश जैन, प्रो. वीर वीरेन्द्र सिंह जी, प्रो. चारु मेहरोत्रा, प्रो. शेखर शर्मा, प्रो कीर्ति पंत, डॉ० योगेश शास्त्री , प्रोफेसर विध्नेश त्यागी, संतोष माहेश्वरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन, आचार्य अखिलेश मेधावी, डॉ. सुधांश शर्मा, डॉ. कुलदीप त्यागी, डॉ. पीके जैन, गिरीश त्यागी, शशि त्यागी, डॉ. संयुक्ता चौहान, विनय आर्य, नत्थू सिंह, डॉ.जीपी सिंह, डॉ. वंदना रानी गुप्ता, प्रो. सुमन गुप्ता भुवनेश शर्मा भुवन, डॉ. यतींद्र विद्यालंकार, विमल किशोर वन्देमातरम्, खेमकरण शर्मा, सतेंद्र धारीवाल अनिल रस्तोगी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षाविद, साहित्यकार, पत्रकार समाजसेवी, नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि सहित देश भर से पधारे गणमान्य जैन उपस्थित रहे।
प्रो बीना रुस्तगी ने आभार व्यक्त किया
समारोह के अंत में प्रो बीना रुस्तगी ने सभी आगंतुक गणमान्य अतिथियों, उपस्थित महानुभावों व्यवस्था में लगे सहयोगियों, संपादक मंडल के सदस्यों, मीडिया आदि का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदेमातरम् से हुआ तथा समापन राष्ट्रगान एवं प्रीतिभोज के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. वी.के. शुक्ला व डॉ. अरविन्द कुमार ने किया।

