एसएसएन
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
पत्रकार और लेखक डॉ.दीपक अग्रवाल ने स्वलिखित पुस्तकों शिक्षाविद् डॉ.राजीव शर्मा (स्मृतियाँ) और अमरोहा के अग्रबंधु उपजिलाधिकारी शशि भूषण को उनके कार्यालय पर और नगर पालिका परिषद्, अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन को उनके आवास पर भेंट कीं।
पालिका अध्यक्ष के आवास पर पूर्व पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल कुमार जैन, संस्कार भारती की प्रांतीय लोककला संयोजक ममता राजपूत, भाजपा नेता अखिल जैन, अमित सैनी, लखन रघुवंशी आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने दोनों पुस्तकों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए डॉ.दीपक अग्र्रवाल के प्रयास की सराहना की।
चेयरमैन शशि जैन और उपजिलाधिकारी शशि भूषण को डॉ.दीपक अग्रवाल ने स्वलिखित पुस्तकें भेंट कीं

