डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका को एफएलएन प्रशिक्षण से 20 टीचर्स व दो एआरपी नदारद मिले। इनका स्पष्टीकरण तलब किया गया।
हर बीआरसी पर चल रहा प्रशिक्षण
जनपद अमरोहा के प्रत्येक विकासखंड में समग्र शिक्षा के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र पर परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधान अध्यापक ,सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्र का पांच दिवसीय एफएलएन का प्रशिक्षण चल रहा है ।
इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य शैक्षिक सत्र 2026- 27 से परिषदीय विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों एवं बच्चों को आधारभूत भाषा एवं संख्या ज्ञान से संबंधित नवीन तकनीक, पाठ योजनाओं एवं विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ मोनिका के द्वारा 08 सितंबर 2026 को विकासखंड हसनपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र हसनपुर में प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया । प्रशिक्षण 50-50 के दो बैच में संचालित किया जा रहा था प्रशिक्षण ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) द्वारा दिया जा रहा था।
रैंकिंग को अच्छा करने का प्रयास करें
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में अध्यापकों से जानकारी प्राप्त की गई तथा प्रशिक्षण के दौरान अध्यापक के प्रश्नों का उत्तर दिया गया ।गत वर्ष निपुण परीक्षा में जनपद में प्रदेश में 13वां स्थान प्राप्त किया था इस वर्ष भी अध्यापक इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर जनपद की रैंकिंग को अच्छा करने का प्रयास करें । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निपुण मूल्यांकन ऐप की उपयोगिता, संदर्शिकाओं का प्रयोग, प्रिंट रिच सामग्री, पाठ योजना का उपयोग पर विशेष बल दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रशिक्षण में 02 एआरपी एवं 20 अध्यापक व अध्यापिकाएं अनुपस्थित मिले। जिनके स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भी पत्र जारी किया गया है तथा उक्त के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्ति की गई।
बीएसए डॉ.मोनिका: एफएलएन प्रशिक्षण से 20 टीचर्स व दो एआरपी नदारद/एक्शन

