डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन जे0एस0 हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा में किया गया। जनपद के विद्यालयों द्वारा जनपदीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में मनमोहक प्रदर्शन किया। स्कूल बैंड प्रदर्शन की छवि देखते ही बनती थी। स्कूल बैंड प्रतियोगिता में जनपद की टीमों ने पूरे मनोयोग के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।
टीम वर्क का विकास: जिविनि शतानन्द शर्मा
जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शतानन्द शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में स्कूल बैंड प्रतियोगिता जैसे मंच विद्यार्थियों में रचनात्मकता, टीम भावना, राष्ट्रभक्ति भावना का सृजन करते है जिससे छात्र/छात्राएं प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सुगम, सरल एवं टीम में काम करने का व्यवहार एवं गुण विकसित कर सकते हैं। मुख्य अतिथि ने समस्त विजेता टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में सैंट मैरी कान्वेंट स्कूल गजरौला प्रथम विजेता, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा द्वितीय विजेता एवं जे0एस0 हिंदू इंटर कॉलेज की स्कूल बैंड की टीम तृतीय विजेता पर रही।
डॉ0 जीपी सिंह ने सभी का आभार जताया
निर्णायक मंडल में सुरेंद्र सिंह क्रीड़ा प्रभारी , विजय सिंह क्रीड़ा सचिव कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा, राजवीर सिंह जे0एस0 हिन्दू इंटर कॉलेज अमरोहा रहे। इस अवसर पर जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के नोडल डॉ0 जीपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विजेता टीमों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉ0 वी0के0 शुक्ला, शैलेश पंकज, डॉन बॉस्को श्रीमती शालिनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मदनपाल सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने किया।
बैंड प्रतियोगिता में सेंट मेरीज गजरौला, जीआईसी व जेएस कॉलेज अमरोहा विजेता

