डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
शिक्षक विधायक निर्वाचन के चलते जनपद अमरोहा में 23 अक्टूबर 2026 को बेसिक, माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद अमरोहा परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में 23 अक्टूबर 2026 को विशेष अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ मोनिका ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रधनाचार्यों और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

