डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
प्रमुख सचिव विधान परिषद डॉ. राजेश सिंह से अधिकारी के रूप में मुलाकात करने पर शिक्षक वीरेंद्र सिंह ने प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. राजेश सिंह की सफलता पर बधाई देते हुए उनके साथ बिताए छात्र जीवन के दिनों को याद किया और उनकी मेहनत, लगन तथा सहज व्यवहार की सराहना की।
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. राजेश सिंह से प्रमुख सचिव विधान परिषद के पद पर मिलने के बाद जो खुशी और गर्व महसूस हुआ, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल के उस कमरे में देर रात तक साथ बैठकर पढ़ाई करना, चाय के कप के साथ बड़े-बड़े सपने देखना और आज उन्हीं सपनों को साकार होते देखना बेहद सुखद एवं गौरवपूर्ण अनुभव है।
उन्होंने कहा कि डॉ. राजेश सिंह की इस उपलब्धि में वर्षों की तपस्या, कठिन परिश्रम और समर्पण स्पष्ट दिखाई देता है। सबसे खास बात यह है कि हॉस्टल के दिनों में जैसा आत्मीय और सहज व्यवहार था, प्रमुख सचिव विधान परिषद जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने के बाद भी उसमें कोई बदलाव नहीं आया है।
शिक्षक वीरेंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राजेश सिंह अपनी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और व्यक्तित्व से इस प्रतिष्ठित पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने अपने प्रिय मित्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीवन में इसी तरह सफलता के नए शिखर छूते रहें और अपनी उपलब्धियों से समाज को गौरवान्वित करते रहें।
प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह से मिलकर अभिभूत हुए शिक्षक वीरेंद्र सिंह/पुराने दिनों की यादें कीं साझा

