डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
एससी/एसटी बेसिक शिक्षिकाओं द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर डीवीआर जोया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिलेश वरिष्ठ संकुल तथा डॉ रजनी ने की। मुख्य अतिथि सुनीता रहीं।
क्राउन और पुष्प देकर स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मंच का संचालन सोनिया एवं अंश जिया ने किया। शिक्षिकाओं का स्वागत निशि भूषण ने क्राउन और पुष्प देकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनीता ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समाज के शैक्षिक, सामाजिक एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। समता बौद्ध के द्वारा समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का आग्रह किया तथा लता सागर ने एक गीत के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, कविताएं एवं उत्कृष्ट शिक्षा विषय पर विचार प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर, सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को भी याद किया।
पुस्तक एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया
कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षिकाओं को पुस्तक एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षिकाओं में उत्साह और, खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा शिक्षा एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेल्फी प्वाइंट भी रहा जिसमें सभी शिक्षिकाओं के द्वाराअपने छायाचित चित्र लिए लिए गए।
सुषमा के द्वारा तेरे बिना भी क्या जीना गीत गाकर कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा कर दिया। सुषमा, रजनी, नीलम, डॉ ओमवती, निर्दाेष, सविता, डॉ पूनम , डॉ रेनू , कविता ,समता, अनीता ,उर्मिला ,मंजू ,सुनीता, तानिया सुशीला ,लता ,अंजू सीमा रेखा आदि ने प्रतिभाग किया।
शिक्षिकाओं ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

