Sunday, September 27, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम डॉ.नितिन गौड़ को अमरोहा डीआईओएस और अशोक शर्मा को बीएसए दर्शा कर फर्जी अवकाश वायरल/जांच का विषय

डीएम डॉ.नितिन गौड़ को अमरोहा डीआईओएस और अशोक शर्मा को बीएसए दर्शा कर फर्जी अवकाश वायरल/जांच का विषय

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

27 सितंबर को करीब रात 8.30 बजे सोशल मीडिया पर डॉ.नितिन गौड़ को अमरोहा का जिला विद्यालय निरीक्षक और अशोक शर्मा को अमरोहा का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दर्शाकर 28 सितंबर 2026 को अमरोहा के स्कूल कालेजों मंे फर्जी अवकाश घोषित कर वायरल कर दिया गया।
इन आदेशों से खलबली मच गई। डॉ.नितिन गौड़ अमरोहा के जिलाधिकारी हैं और शतानंद शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक हैं। अमरोहा के बीएसए अशोक शर्मा नहीं बल्कि डॉ. मोनिका हैं। इस संबंध मंे बीएसए से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि वे नहीं जानती अशोक शर्मा कौन हैं। इन आदेशों के फर्जी होने की पोल खुलने पर डिलीट किया गया। बाद मेें जिलाधिकारी डॉ.नितिन गौड़ ने अवकाश घोषित किया।
लेकिन यह शरारत निंदनीय और गुमराह करने वाली हैं। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in