डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
24 सितंबर 2026 को लाइंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा में विकासखंड धनौरा की ब्लॉक स्तरीय मेरे सपनों का भारत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में किया गया।
मेरे सपनों के भारत विषय पर पेंटिंग
कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा धनौरा के विधायक राजीव तरारा जी एवं डॉक्टर एमपी शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गयौ इस प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र धनौरा के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय के न्याय पंचायत स्तर पर विजेता छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभा किया गया। सभी बच्चों ने मेरे सपनों के भारत विषय पर सुंदर-सुंदर पेंटिंग बनाई जिसमें से 10 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग के चयन का निर्णय एक निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में एआरपी सुनील यादव, रोहतास लाइंस कन्या इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सत्यपाल सिंह तथा राजकीय हाई स्कूल चांदरा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार शामिल थे।
बच्चों ने अपने सपनों के भारत को पेपर पर उकेरा
सर्वश्रेष्ठ 10 पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को विधायक द्वारा स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया गया। विधायक राजीव तरारा द्वारा बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की सराहना की, साथ ही कहा कि बच्चों ने अपने सपनों के भारत को पेपर पर उकेरा है। बच्चों द्वारा दिए गए आइडिया वास्तव में बहुत ही अच्छे तथा सराहनीय हैं। उन्होंने सरकार की इस पहल की भी प्रशंसा की। लाइंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को बैग देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एआरपी सुनील यादव, रोहतास, हरिओम त्रिवेदी, रानी शशि दिवाकर, रमाकांत शर्मा, लोकेंद्र सिंह, एहसान, ज्ञानेश्चंद शर्मा, अमित तेजा, रमेश चंद्र, देवेश कुमार प्रीति शर्मा, वर्षा तोमर सुखपाल, मायाशंकर मिश्रा, यशकांत त्यागी तथा लॉयंस कन्या इंटर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।.
विधायक राजीव तरारा ने किया विजेता बाल चित्रकारों को पुरस्कृत

