Wednesday, September 23, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > ओमप्रकाश गोला, शशि जैन व गुरेंद्र ढिल्लों और राजीव तरारा ने पुरस्कृत किया/ मेरे सपनों का भारत चित्र-सेवा

ओमप्रकाश गोला, शशि जैन व गुरेंद्र ढिल्लों और राजीव तरारा ने पुरस्कृत किया/ मेरे सपनों का भारत चित्र-सेवा

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत चित्र-सेवा, कार्यक्रम के अंतर्गत 18 व 19 सितंबर को विद्यालय स्तर पर मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं कि 23 सितंबर 2026 को विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें जोया में ओमप्रकाश गोला, अमरोहा में शशि जैन व गुरेंद्र सिंह ढिल्लों और धनौरा में राजीव तरारा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
ओमप्रकाश गोला ने बच्चों को पुरस्कृत किया

जोया ब्लाक संसाधन केंद्र, नारंगपुर पर ओम प्रकाश गोला मॉटी कला बोर्ड निवर्तमान अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि तथा अतुल चौधरी जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक शुभम चौधरी जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं राजीव चौहान जिला महामंत्री भाजपा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर अतिथियों ने विचार भी व्यक्त किए। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गोला ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए मन लगाकर पढ़ने की सीख दी और सरकार की कल्याणकारी योजनाआंे के बारे में बताया। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
बीईओ अनिल ने आभार व्यक्त किया
खण्ड शिक्षा अधिकारी जोया अनिल कुमार आभार व्यक्त किया। साथ ही बच्चों से अपील की कि वह शिक्षा के क्षेत्र में अपने कौशल के माध्यम से अपने जीवन एवं राष्ट्र को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। संचालन एआरपी श्रीमती मृणालिनी गोला ने किया । ं पूर्व प्रवक्ता सुनील त्यागी, एआरपी रश्मि चौधरी, भूपेंद्र कुमार, जयदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक- शिक्षिकाएं, बच्चे, समस्त बी.आर.सी कार्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शशि जैन व गुरेंद्र ढिल्लो ने पुरस्कृत किया
ब्लॉक संसाधन केंद्र यहियापुर में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक अमरोहा के विद्यालयों से कला प्रतियोगिता में चयनित छात्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसमें संयुक्त रूप से श्रीमती शशि जैन नगर पालिका अध्यक्षा अमरोहा एवं गुरेंद्र सिंह ढिल्लों ब्लॉक प्रमुख अमरोहा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में श्री भूप सिंह बेनीवाल महामंत्री भाजपा अमरोहा, अमित सैनी मंडल अध्यक्ष अमरोहा, अमित शर्मा मंडल अध्यक्ष नौगांवा, चंद्रभान सिंह भाटी जी पूर्व महामंत्री भाजपा, कृष्ण बहादुर उपाध्यक्ष नौगांवा
उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी अमरोहा अरुण कुमार ने आभार व्यक्त किया। संचालन संजीव कुमार एआरपी ने किया। लव सूरी एआरपी अमरोहा द्वारा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का चयन निर्णायक समिति से करवाया। जिसमें प्रथम स्थान कम्पोजिट विद्यालय आलम पुर कैंच
द्वितीय स्थान कंपोजिट विद्यालय याहियापुर एवं तृतीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय खेतापुर के छात्रों को मिला।
मुख्य अतिथियों ने चयनित छात्रों एवं उनके शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
राजीव तरारा ने पुरस्कृत किया

केजीबीवी धनौरा में विधायक राजीव तरारा द्वारा मेरे सपनों का भारत टॉपिक पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को संबोधित किया और अपने सपनों का भारत बनाने के प्रेरित किया, छात्राओं को अभी से मेहनत और लगन से पढ़ने, खेलने और राष्ट्र प्रेम के प्रेरित किया, कार्य क्रम का उदघाटन माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत व विधायक का स्वागत किया। मेरे सपनों का भारत पर नाटक प्रस्तुत किया कार्यक्रम में श्रेष्ठ छात्राओं को टॉफी देकर सम्मानित किया गया। बीईओ प्रकाश चन्द ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in