Monday, September 14, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > शशि जैनः शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में विद्यालय प्रबंध समिति का योगदान सराहनीय

शशि जैनः शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में विद्यालय प्रबंध समिति का योगदान सराहनीय

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंध समिति अमरोहा का 25 वां स्थापना दिवस धूमधाम से एम एच रिज़ॉर्ट में शांति प्रकाश यादव और क़ारी नईम उद्दीन की सरपरस्ती और असलूब हुसैन ज़ैदी की अध्यक्षता में मनाया गया। नगरपालिका परिषद अमरोहा की चेयरपर्सन शशि जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं, नदीम अब्बास, दिनेश यादव, मोहम्मद् हसन, निरंजन सिंह ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संचालन युवा शायर सैयद शीबान क़ादरी, अंदाज़ अमरोहवी और कमर आलम ने संयुक्त रूप से किया।
उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान

स्थापना दिवस समारोह के दौरान शिक्षा के प्रचार-प्रसार और तालीम के फरोग, शैक्षणिक उत्थान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शहर की प्रमुख शख्सियतों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शशि जैन ने समिति को 25 सफल वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए कहा कि अमरोहा में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में इस समिति का योगदान सराहनीय रहा है।
शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है और इसमें योगदान देने वाले लोग समाज के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं।
नदीम अब्बास ज़ैदी ने कहा कि तालीम का फरोग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि कौम और समाज की सबसे बड़ी खिदमत है। शांति प्रकाश यादव और क़ारी नईम उद्दीन ने भविष्य में भी शिक्षा के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
बुनियादी शिक्षा को मजबूती दी

डॉ जमशेद कमाल ने कहा कि निजी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने शहर में बुनियादी शिक्षा को मजबूती दी है। आज के समय में शिक्षकों और प्रबंधकों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमें बच्चों को किताबों के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी देनी होगी। जिन लोगों को आज सम्मानित किया गया है, वे समाज के असली नायक हैं।
ज़िला अध्यक्ष क़मर नक़वी ने कहा अमरोहा की सरज़मीन हमेशा से अदब और तालीम की मिसाल रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आसिम सिद्दीकी ने कहा जिन शख्सियतों ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अपना जीवन लगाया है, उन्हें सम्मानित करना पूरी कौम का मान बढ़ाना है।
महामंत्री इक़बाल हैदर ने कहा
यह आयोजन नए लोगों को भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। नगर अध्यक्ष राकेश मनरिया ने कहा शिक्षा ही वह चिराग है जिससे अज्ञानता के अंधेरे को दूर किया जा सकता है।
स्कूलों और स्टाफ का ट्रॉफी देकर सम्मान

इसके अलावा शबीह अहमद खान, समर अयाज़, सैफ सिद्दीकी, सचिन रस्तोगी, फराह शिरीं, सरवर बेग, आबाद अहमद,सलीम जावेद, आरिफ एडवोकेट, अशोक कुमार, शाहज़ेब उद्दीन, नवाब अली, परवेज़ सिद्दीकी, आदि ने भी अपने ख्याल पेश किये। स्कूलों और स्टाफ को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षण कार्य में अभूतपूर्व योगदान देने वाले स्कूल स्टाफ एवं शिक्षकों को भी अवार्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षक संघ के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in