Wednesday, September 16, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > बिना सूचना स्कूल से लगातार अनुपस्थित शिक्षक निलंबित

बिना सूचना स्कूल से लगातार अनुपस्थित शिक्षक निलंबित

डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने विकास खंड हसनपुर के कंपोजिट विद्यालय शेरपुर झकड़ी में बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में सहायक अध्यापक सतेन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड हसनपुर को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन रानी ने 27 जुलाई 2026 को व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचित किया था कि सहायक अध्यापक सतेन्द्र 21 जुलाई 2026 से बिना किसी सूचना के लगातार विद्यालय से अनुपस्थित हैं। फोन पर विद्यालय न आने और सूचना न देने का कारण पूछे जाने पर शिक्षक ने कथित रूप से कहा कि “जिससे मेरा जो होता हो वह मेरा कर लें, ना छुट्टी डालूंगा और ना ही विद्यालय आऊंगा।”
मामले में खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर द्वारा 29 जुलाई 2026 को कंपोजिट विद्यालय शेरपुर झकड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि सतेन्द्र 21 जुलाई 2026 से लगातार अनुपस्थित हैं। उनके लगातार अनुपस्थित रहने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
इसके बाद 4 अगस्त 2026 को शिक्षक सतेन्द्र को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बीएसए ने बताया कि उनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद सतेन्द्र, सहायक अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय शेरपुर झकड़ी, विकास खंड हसनपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in