डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
बेसिक शिक्षा विभाग धनौरा में एआरपी के पद पर कार्यरत शिक्षित कुमार ने अंग्रेजी विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार मंे खुशी का माहौल हैं और उन्हेें बधाई देने का क्रम जारी है।
क्षेत्र के गांव कौराल निवासी शिक्षित कुमार के पिता रामलाल सिंह सीआरपीएफ सेवानिवृत्त हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव में ही हुई। उन्होंने जे.एस. डिग्री कॉलेज, अमरोहा से स्नातक एवं परास्नातक प्रथम श्रेणी में पास किया। इसके पश्चात महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से एम.एड. प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। वर्ष 2016 से वे बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ब्लाक धनौरा में ए आर पी के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति समर्पण, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएँ हैं।
एआरपी शिक्षित कुमार यूजीसी नेट में सफल

