Thursday, October 29, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > शिक्षकों को डिस्लेक्सिया एवं अधिगम अक्षमताओं के सम्बन्ध में जागरूक किया

शिक्षकों को डिस्लेक्सिया एवं अधिगम अक्षमताओं के सम्बन्ध में जागरूक किया

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

डिस्लेक्सिया जागरूकता के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर 18 अक्टूबर को कार्यक्रम का आयोजन डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार डायट बुढनपुर, अमरोहा मंे किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बुढनपुर, अमरोहा संजय कुमार कौशल एवं सहदेव गंगवार वरिष्ठ प्रवक्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी डा0 निशु चौधरी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में शिक्षकों को जागरूक करने के उदेश्य से विशेष शिक्षकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बुढनपुर के सभागार में आमंत्रित किया गया।
डिस्लेक्सिया पीेड़ित छात्रों की बुद्धिमत्ता सामान्य

विशेष शिक्षकों में कविराज सिंह, पंकज कुमार एवं श्रीमती शशिबाला उपस्थित रहे। विशेष शिक्षकों द्वारा शिक्षकों को डिस्लेक्सिया एवं अधिगम अक्षमताओं के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। कविराज सिंह द्वारा बताया गया कि डिस्लेक्सिया से पीेड़ित छात्रों की बुद्धिमत्ता बिल्कुल सामान्य होती है, इसके मुख्य लक्षण पढने में कठिनाई अक्षरों का भ्रम, ध्वनि, पहचानने या लेखन में परेशानी है। पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि यह एक आम समस्या है जो मस्तिष्क में भाषा को संसाधित करने के तरीके से जुडी है। श्रीमती शशिबाला द्वारा बताया गया कि डिस्लेक्सिया से पीेडित छात्र अक्षरों को मिला मिला कर पढते हैं या छोड देते है अर्थात उनको पढने-लिखने में कठिनाई होती है, डिस्लेक्सिया की पहचान छात्र/छात्रा की 5 वर्ष की आयु से की जा सकती है।
डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं ने पेश की गतिविधियां

डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं द्वारा डिस्लेक्सिया सम्बन्धी पोस्टर, चार्ट व अन्य गतिविधयों के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को जागरूक किया गया। डायट मेन्टर्स एवं डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं द्वारा गतिविधि के माध्यम से लाल रंग के परिधान का प्रयोग करते हुए डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया गया। विद्यालयो में अधिगम अक्षमताओं वाले छात्रों के समावेशन एवं उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित कराने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी। कार्यक्रम प्रभारी डा0 निशु चौधरी द्वारा विद्यालयों से प्रतिभाग करने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा डायट के डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं का मनोबल बढाते हुए डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता लाने हेतु मार्गदर्शन एवं सुझाव दिये गये।
सहदेव गंगवार वरिष्ठ प्रवक्ता ने डायट द्वारा आमंत्रित किये गये विशेष शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। प्रभारी प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डायट द्वारा समस्त डायट मेन्टर्स,कार्यालय सहायकों, डीएल0एड0 प्रशिक्षुओं तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in