डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
न्यायपंचायत गजस्थल की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अजीत सिंह की देख रेख में बादशाहपुर खेल मैदान पर हुआ।
खेलों का शुभारंभ अरुण कुमार जी खंड शिक्षा अधिकारी अमरोहा द्वारा फ़ीता काटकर किया गया । इस मोके पर एआरपी लव सूरी द्वारा बालक वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया । प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को खंड शिक्षाधिकारी व एआरपी ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरुस्कृत किया गया। प्राथमिक वर्ग में धनौरी मीर विद्यालय ने सबसे ज्यादा मेडल लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जूनियर वर्ग में भी धनौरी मीर का दबदबा रहा । खेलों के संयोजक कृष्ण कुमार व संदीप कुमार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में सभी खेल प्रभारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सोनू कुमार व सत्यप्रकाश सिंह शिक्षक संकुल, योगेन्द्र कुमार खेल प्रभारी, पंकज कुमार आर्य व क़ादिर ख़ान लेखा अनुभाग, सीमा, ममता, नीतू कुमारी, सुमित चौधरी , सचिन यादव, नितिन कुमार , जितेंद्र कुमार, मुनाफ़ हसन, शाहनवाज़ व अन्य टीम इंचार्ज उपस्थित रहे ।
न्याय पंचायत गजस्थल के खेलों में धनौरी मीर विद्यालय का दबदबा

