Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम नितिन की उल्लेखनीय सफलताः आईजीआरएस एवं धारा-34 के विशेष अभियानों में अमरोहा प्रदेश में प्रथम

डीएम नितिन की उल्लेखनीय सफलताः आईजीआरएस एवं धारा-34 के विशेष अभियानों में अमरोहा प्रदेश में प्रथम

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
’राजस्व परिषद ने डीएम डॉ. नितिन गौड़ की सराहना

शासन के निर्देशानुसार संचालित धारा-34 विशेष अभियान एवं भूमि संबंधी आईजीआरएस शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु विशेष अभियान में जनपद अमरोहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ के प्रभावी अनुश्रवण एवं अभियान के सफल क्रियान्वयन की सराहना की गई है।
जिले ने अभियान के अंतर्गत भूमि संबंधित आईजीआरएस प्रकरणों में जहां 100 प्रतिशत निस्तारण दर हासिल कर पेंडिंग मामलों को शून्य कर दिया है, वहीं धारा-34 की प्रोग्रेस रिपोर्ट में भी 79.2 प्रतिशत की शानदार प्रगति के साथ पूरे राज्य में शीर्ष स्थान (नंबर वन) हासिल किया है। इस मामले में अमरोहा ने मुरादाबाद, गाजियाबाद और अलीगढ़ जैसे बड़े जनपदों को भी पछाड़ दिया है।

प्रविष्टियां तत्काल दर्ज कराने पर विशेष बल
जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ के निर्देशन में दोनों विशेष अभियानों के सफल संचालन हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई। धारा-34 विशेष अभियान के लंबित वादों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं विधिसम्मत ढंग से निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक न्यायालय में प्रतिदिन अधिकतम संख्या में प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया गया तथा आदेश पारित होने के उपरांत राजस्व अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियां तत्काल दर्ज कराने पर विशेष बल दिया गया, जिससे वादकारियों को निस्तारण का वास्तविक लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन जूम मीटिंग

वहीं भूमि संबंधी आईजीआरएस विशेष अभियान के अंतर्गत तहसीलवार माइक्रोप्लान तैयार कर टीमों का गठन किया गया। भूमि विवादों एवं विभिन्न श्रेणियों की भूमि संबंधी आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए स्पष्ट रणनीति अपनाई गई। अभियान अवधि में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन जूम मीटिंग के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की गई तथा दैनिक मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रत्येक तहसील की प्रगति पर सतत निगरानी रखी गई। अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप दोनों अभियानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ।
499 वादों सहित कुल 3,248 प्रकरणों का निस्तारण
’धारा-34 विशेष अभियान 01 जून से 10 जुलाई 2026 तक संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत 45 दिवस से कम अवधि के लगभग 2,749 तथा 45 दिवस से अधिक अवधि के 499 वादों सहित कुल 3,248 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार 01 जून से 30 जून 2026 तक संचालित भूमि संबंधी आईजीआरएस विशेष अभियान के अंतर्गत 1,772 शिकायतों का शत प्रतिशत समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया।’
सतत समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप जनपद अमरोहा ने दोनों विशेष अभियानों में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने जनपद प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे प्रभावी प्रशासन, पारदर्शी कार्यसंस्कृति एवं समयबद्ध निस्तारण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
पूरी टीम की सफलता: डीएम

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम की प्रतिबद्धता, अनुशासित कार्यशैली एवं जनहित के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में भी शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप राजस्व वादों एवं भूमि संबंधी जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध हो सके।
…..

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in