डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद में विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार को बीएसए डॉ. मोनिका ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में साफ-सफाई, शैक्षिक स्तर, अभिलेखों के रखरखाव तथा भवन रखरखाव से जुड़ी कमियां सामने आईं। उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं जिम्मेदार कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय हमीदपुरा
प्राथमिक विद्यालय हमीदपुरा, विकास खण्ड जोया निरीक्षण के समय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं का शैक्षिक स्तर असंतोषजनक पाया गया। विद्यालय परिसर में साफ सफाई का अभाव पाया गया। बीएसए ने प्रत्येक कक्षा कक्ष में जाकर निरीक्षण किया गया तथा पाया गया कि कक्षा कक्षों में एक-एक पंखा संचालित है जबकि विभागीय नियमों के अनुसार प्रत्येक कक्षा कक्षों में दो-दो पंखे संचालित करने के आदेश हैं। जिस कारण विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उक्त के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुरा
प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुरा, विकास खण्ड जोया में निरीक्षण के समय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं का शैक्षिक स्तर असंतोषजनक पाया गया। विद्यालय परिसर में साफ सफाई का अभाव पाया गया। प्रत्येक कक्षा कक्ष में जाकर निरीक्षण किया गया तथा पाया गया कि कक्षा कक्षों में एक-एक पंखा संचालित है जबकि विभागीय नियमों के अनुसार प्रत्येक कक्षा कक्षों में दो-दो पंखे संचालित करने के आदेश हैं। जिस कारण विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उक्त के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
कम्पोजिट विद्यालय गुलड़िया
कम्पोजिट विद्यालय गुलड़िया, विकास खण्ड जोया में निरीक्षण में पाया गया कि कक्षा कक्षों में टी०एल०एम० का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं का शैक्षिक स्तर असंतोषजनक पाया गया तथा विद्यालय परिसर में साफ सफाई का अभाव पाया गया। जर्जर भवन की बैरीकेटिंग नहीं कराई गई है तथा विद्यालय परिसर में जो भवन नीलाम किया गया है जिसके ध्वस्तीकरण से विद्यालय परिसर खुल गया है भवनों को ध्वस्त करने के समय इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि विद्यालय परिसर की चाहर दीवार की ऊंचाई तक भवन की पिछली दीवार को छोडा जायेगा। विद्यालय में उक्त का अनुपालन नहीं किया गया है और ध्वस्त होने से विद्यालय परिसर खुल गया जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा है। विद्यालय परिसर की चहारदीवारी की रंगाई पुताई अपूर्ण है। प्रधानाध्यापक को उपरोक्त कमियों को पूर्ण कराने तथा उक्त के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
कस्तूरबा अमरोहा देहात
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अमरोहा देहात में निरीक्षण के समय कक्षा कक्ष में छात्राओं की परीक्षा संचालित की जा रही थी। कक्षा कक्ष की विन्डो में फाईबर टूटी पाई गई। विद्यालय परिसर में बच्चों को खेलने के लिए ओपन जिम की व्यवस्था पूर्ण है तथा बच्चों को ओपन जिम में खिलाया नहीं जा रहा तथा ओपन जिम के पास घास उगी है। परिसर में साफ सफाई का अभाव पाया गया। अमरोहा देहात में नियुक्त शेर सिंह लगातार डेढ़ माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। वार्डन को उपरोक्त कमियों को पूर्ण कराने तथा उक्त के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने एवं शेर सिंह को लगातार अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
कस्तूरबा नगर अमरोहा
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर अमरोहा में निरीक्षण के समय छात्राएं इधर उधर घूम रही थीं। विद्यालय में शिक्षण कार्य नहीं किया जा रहा था। विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन शौचालय विद्यालय परिसर की दीवार पर ही किया गया है तथा वार्डन के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई। जिस कारण वार्डन को अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
बीएसए डॉ. मोनिका निरीक्षणः लापरवाही पर हेडमास्टर समेत कई टीचर्स पर कार्रवाई

