डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हसनपुर ग्रामीण में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड हसनपुर सोनू कुमार जी द्वारा फीता काटकर किया गया।
बीईओ सोनू ने की हौसलाअफजाई
उद्घाटन कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकित छात्राओं को मानसिक तथा शारीरिक रूप से शक्तिशाली बनाए जाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आत्मरक्षा प्रशिक्षक वैभव गुप्ता द्वारा बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जा रहा है, इस प्रशिक्षण द्वारा बालिकाओं के आत्मरक्षा ,आत्म सुरक्षा और आत्म बल का विकास हो रहा है बालिकाएं मानसिक रूप से संतुलित तथा किसी भी अप्रत्याशित घटना के विरुद्ध सशक्त हो रही हैं। प्रशिक्षक वैभव गुप्ता ने बताया कि बालिकाओं को प्रशिक्षण के दौरान स्टोंस जिसमें क्लोज स्टेंस ,पैरेलल स्टोंस, वॉकिंग स्टोंस , रीडिंग स्टोंस आदि ब्लॉक्स जिसमें लोवर ब्लॉक्स , अपर ब्लॉक्स, मिडिल ब्लॉक्स आदि लोवर पंच ,मिडिल पंच, अपर पंच,एल्बो हुक ,एल्बो स्ट्राइक ,फ्रंट किक , राउंड किक , साइड किक आदि मानव शरीर के नाजुक अंगों पर प्रहार जैसे आई अटैक ,नेक अटैक, नोज अटैक, ग्रोइंन किक, चोक होल्ड, हेडलॉक आदि , सिखाए जाएंगे।
आत्मरक्षा किट स्वयं बनाना सिखाया जाएगा
बालिकाओं को आत्मरक्षा किट स्वयं बनाना सिखाया जाएगा। बालिकाओं को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर वूमेन पॉवर लाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर ,चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी जाएगी। विद्यालय की वार्डन श्रीमती सीमा सिंह ने कार्यक्रम में आए आगंतुकों का स्वागत व आभार व्यक्त किया तथा स्मृति चिन्ह दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विकास खंड हसनपुर सोनू कुमार जी , प्रशिक्षक वैभव गुप्ता, वार्डन श्रीमती सीमा सिंह, प्रमोद कुमार, ,सुनीता , सुविता, अंशु यादव, रेनू वर्मा, अंजू ,गुलशन आरा, सरोज , आदि मौजूद रहे।
कस्तूरबा हसनपुर की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

