Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य हेतु इं० हेमन्त को प्रशस्ति पत्र मिला

एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य हेतु इं० हेमन्त को प्रशस्ति पत्र मिला


डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/बिजनौर/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में एवईवआर०ओ० के बतौर अपने दायित्वों का उत्कृष्ट तरीके से निवाहन करने के लिए ग्राम फीना जनपद बिजनौर निवासी इंजीनियर हेमन्त कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
बीस पच्चीस वर्षों के अंतराल पर ऐसा पुनरीक्षण
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य उत्तर प्रदेश में जोरों से चला, अब यह पूर्णता की ओर है । इसे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन या एसवआईवआरव के नाम से भी पुकारा जा रहा है । इस पुनरीक्षण में गैर भारतीय मूल के लोग तो मतदाता सूची से हटेंगे ही साथ ही साथ मृतक तथा अन्यत्र चले जाने वाले और दो दो बूथों पर नाम रखने वाले मतदाता भी अलग हटा दिए जाएंगे । हर बीस पच्चीस वर्षों के अंतराल पर ऐसा पुनरीक्षण होता आया है पर इस बार इसको डिजिटाइज भी किया जा रहा है । इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जमीनी स्तर पर बड़ी संख्या में बीवएल०ओ० सुपरवाइजर तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अर्थात ए०ई०आर०ओ० नियुक्त किए गए हैं । राजपत्रित अधिकारियों को एईआरओ बनाया गया है।

23 बूथ पर सुनवाही का दायित्व
सहायक अभियंता हेमंत कुमार जिला बिजनौर के ग्राम फीना निवासी हैं और लखनऊ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के बाढ़ प्रबंधन सूचना प्रणाली केंद्र में गजेटेड ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं । इनको विधानसभा 175 लखनऊ कैंटोनमेंट में एईआरओ बनाकर 23 बूथ पर सुनवाही का दायित्व दिया गया है। हेमंत कुमार ने विशेष प्रयास कर लगभग सैकड़ों मतदाताओं को प्रेरित करते हुए वांछित अभिलेख लेन के लिए प्रेरित किया और उनको प्रक्रिया से जोड़ा । इनके द्वारा लगभग सभी मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए अभिलेख फोटोग्राफ तथा उनके रजिस्टर में हस्ताक्षर को बड़े अच्छे तरीके से कंप्यूटर पर तैयार किया गया । जिसका अवलोकन सिटी मजिस्ट्रेट तथा एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने उनके कार्यालय जाकर किया ।
सुव्यवस्थित तरीके से मतदाताओं के अभिलेखों का संकलन

अधिकारियों ने पाया कि हेमंत कुमार ने बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से मतदाताओं के अभिलेखों का संकलन किया है इसके लिए उन्होंने भूरी-भूरी प्रशंसा की और उत्साहवर्धन किया ।

हेमंत कुमार ने मतदाताओं को आमुक दिन निर्धारित समय के बाद भी अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जिससे सैकड़ो मतदाताओं को लाभ हुआ। हेमंत कुमार ने मतदाताओं को आधिकारिक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए जागरूक और प्रेरित किया जिससे सुनवाही के लिए पहुंचे अधिकांश मतदाता अपना दावा सही तरीके से प्रस्तुत करने में सफल हुए।

एसवआईवआरव कार्य में उपर्युक्त सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 175-लखनऊ कैंट, विधानसभा क्षेत्र लखनऊ द्वारा हेमन्त कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है । प्रशस्ति पत्र रंजीत मौर्या और ओमप्रकाश सिंह ने हस्तगत किया ।
सभी का सहयोग मिला

हेमंत कुमार ने बताया कि उन्हें इस कार्य से जुड़े हुए अधिकारीगण, बी०एल०ओ०, सुपरवाइजर तथा इनके अलावा कई अन्य कार्मिकों का विशेष सहयोग मिला जिस कारण डाटा सुव्यवस्थित रूप धारण कर सका । उक्त के अलावा विशेषकर सुधीर चंद्र आर्य, सहायक अभियंता राम जनक, गीतिका अवस्थी, कमलेश कुमार, विभु श्रीवास्तव, योगेंद्र बाबू सिंह, राजेंद्र कुमार पासी, सुशील कुमार, सुधाकर मिश्रा, आदर्श कुमार गौड़ आदि ने उल्लेखनीय सहयोग कर कार्यभार को निपटने में सराहनीय योगदान किया । विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य टीम वर्क का सुन्दर उदाहरण है ।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in