डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा के नए जिला विद्यालय निरीक्षक शतानन्द शर्मा हैं। वे मुरादाबाद में सह जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर सेवारत हैं।
अमरोहा में कार्यरत जिला विद्यालय निरीक्षक/उप शिक्षा निदेशक डॉ.प्रवेश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर शासन ने शतानन्द शर्मा को अमरोहा के जिला विद्यालय निरीक्षक के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हैं।
वे मूल रूप से संभल के निवासी हैं और पीईएस 2021 बैच के अधिकारी हैं। उनकी योग्यता बी.एस-सी. गणित और एमए हिंदी व शिक्षाशास्त्र है। उन्हांेने तीन साल दिल्ली सरकार के इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक गणित के पद पर शिक्षण किया। वे वर्ष 2023 से मुरादाबाद में सह जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर सेवारत हैं।
उन्होंने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार उनकी प्राथमिकता है।
शतानन्द शर्मा अमरोहा के जिला विद्यालय निरीक्षक

