Home > देश > 24 तक ग्रीष्म अवकाश, 25 जून से खुलेंगे विद्यालय/21 को योग दिवस/22 से 24 तक सफाई

24 तक ग्रीष्म अवकाश, 25 जून से खुलेंगे विद्यालय/21 को योग दिवस/22 से 24 तक सफाई

डॉ. दीपक अग्रवाल
लखनऊ/अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून 2026 तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है। अब विद्यालयों में 25 जून 2026 से नियमित पठन-पाठन शुरू होगा। 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। 22 से 24 तक टीचर्स सफाई व व्यवस्था को स्कूल पहुंचेंगे। यह आदेश जारी होने की पुष्टि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मोनिका ने की है।
अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले घोषित अवकाश 15 जून तक था, लेकिन बढ़ते तापमान और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है।
आदेश में यह भी कहा गया है कि 25 जून से विद्यालय खुलने से पहले शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बिजली, शौचालयों की सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए 22, 23 और 24 जून को शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर तैयारियां पूरी करनी होंगी।
साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास भी कराया जाएगा। शासन ने निर्देश दिया है कि शैक्षिक सत्र एवं आरटीई के तहत निर्धारित 220 कार्य दिवसों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in