डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा के मंडी समिति रोड निवासी संजीव बंसल और मोनिका बंसल के बेटे यश बंसल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके छोटे भाई का नाम आयुष बंसल है।
यश बंसल ने बताया कि 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी को अपने करियर के रूप में चुना। उन्होंने अपनी आर्टिकलशिप ट्रेनिंग भी दिल्ली में ही पूरी की। कठिन परिश्रम, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर उन्होंने सीए की सभी परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं।
यश बंसल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
अग्रवाल गौरवः यश बंसल बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, परिवार में खुशी का माहौल

