डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने बताया कि समग्र शिक्षा के माध्यमिक छात्रावासों में जरूरतमंद छात्राओं को एडमिशन दिया जाएगा।
15 जून 2026 को जिला अधिकारी डॉ नितिन गौड़ की अध्यक्षता में जनपदीय समिति की बैठक का आयोजन गांधी सभागार में किया गया। जिसमें जनपदीय समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य अश्वनी कुमार मिश्र मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा, डॉ0 प्रवेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एवं प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ प्रवेश कुमार ने कहा कि जनपद अमरोहा में राजकीय बालिका छात्रावास अमरोहा एवं राजकीय बालिका छात्रावास बछरायूं संचालित हैं। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक की ऐसी छात्राएं जो दूरस्थ क्षेत्रों से पढ़ने के लिए आती हैं। दुर्गम रास्तों एवं उनके समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए 100-100 छात्राओं के लिए राजकीय बालिका छात्रावासों का संचालन किया गया है। जहां रहकर छात्राएं निशुल्क आवासीय व्यवस्था के तहत छात्रावासो में निवास कर सकती हैं।
छात्रावास में 100-100 छात्राओं का प्रवेश
डीएम डॉ0 नितिन गौड़ ने निर्देशित किया कि राजकीय बालिका छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 तक की ऐसी छात्राएं जिनकी पढ़ाई दुर्गम रास्तों एवं विभिन्न परिस्थितियों के कारण नहीं हो पाती है उन्हें छात्रावास में प्रवेश की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक छात्रावास में 100-100 छात्राओं का प्रवेश इन्हीं नियमों एवं निर्देशों के क्रम में पूर्ण किया जाए। राजकीय बालिका छात्रावासो में छात्राओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। बिजली पानी शौचालय की भरपूर व्यवस्था की जाए। जिससे छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। राजकीय बालिका छात्रावास में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों से कक्षा 8 उतीर्ण छात्राओं का प्रवेश लिया जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्रों का कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश कराकर बालिका छात्रावास में प्रवेश करना सुनिश्चित करें। राजकीय बालिका छात्रावास में निशुल्क आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, गर्ल्स स्टाइपेंड रु 2300 प्रति वर्ष एवं विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं। अतः अधिक से अधिक संख्या में राजकीय बालिका छात्रावास में प्रवेश कराकर जरूरतमंद छात्राओं को लाभान्वित किया जाए।
डीएम नितिन: समग्र शिक्षा के माध्यमिक छात्रावासों में होंगे जरूरतमंद छात्राओं के प्रवेश

