डॉ. दीपक अग्रवाल
गढ़मुक्तेश्वर/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
हरियाली तीज के पावन अवसर पर जवाहर गंज मंडी गढ़मुक्तेश्वर में तहसीलदार डॉ अरुण कुमार अग्रवाल के पैतृक निवास पर हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर परिवार की सदस्य श्रीमती मुन्नी देवी, छवि अग्रवाल एवं आसपास के क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों के लिए झूले की विशेष व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने झूला झूलने, गीत-संगीत एवं नृत्य का आनंद लिया।
कार्यक्रम में मधुर संगीत ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं ने आपस में बातचीत कर इस अवसर का आनंद लिया, वहीं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सभी के लिए शीतल पेय एवं जलपान की व्यवस्था की गई।
परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया तथा सभी का स्वागत किया। देर शाम तक चले इस आयोजन ने सभी के मन में आनंद और उत्साह भर दिया। इस अवसर पर कविता शिवानी कोमल सुनीता संगीता आदि महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को यादगार बनाने में प्रवीण, भोला ,मोनी, नरेश, दुष्यंत रानू आदि का योगदान विशेष सराहनीय रहा। यह प्रथम तीज महोत्सव सभी के लिए सुखद एवं यादगार अनुभव बन गया।
हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन

