Tuesday, August 18, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > मेडिकल पढ़ाई संग एआई का ज्ञान भी जरूरीः सात्विक शुक्ला

मेडिकल पढ़ाई संग एआई का ज्ञान भी जरूरीः सात्विक शुक्ला

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सात्विक शुक्ला ने कहा कि मेडिकल पढ़ाई संग एआई तकनीक का ज्ञान भी जरूरी है। तकनीकी ज्ञान और उसका उपयोग मेडिकल पढ़ाई व रिसर्च की जरूरत है।
सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के वार्षिकोत्सव व संस्थापक डॉ. परवेंद्र सिंह पंघाल के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री शुक्ला ने मेडिकल की पढ़ाई में एआई के समावेश पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि यहां के छात्र ही भविष्य के चिकित्सक होंगे, इसीलिए उन्हें अपने पेशे का सम्मान करते हुए लगन व निष्ठा से पढ़ाई करनी चाहिए।
इससे पूर्व उन्होंने व अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. परवेंद्र सिंह पंघाल ने अपने 50 वें जन्म दिन पर केक काटा।
छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर डॉ. परवेंद्र सिंह पंघाल ने छात्र/छात्राओं का आह्वान किया कि वे एक कामयाब चिकित्सक बन अपना व कॉलेज का नाम रोशन करें यही उनके लिए उपहार होगा। उन्होंने अमरोहा में अपना क्लीनिक शुरू करने से मेडिकल कॉलेज के संचालन तक के सफर पर बिंदुवार रोशनी डाली।
डॉ. दीपक अग्रवाल ने होम्योपैथी के महत्व पर रोशनी डालते हुए बरेली के सीनियर ईएनटी सर्जन डॉ. दिवाकर चौबे (एमबीबीएस, एमएस) के होम्योपैथिक प्रैक्टिस बारे में बताया। उन्होंने डॉ. परवेंद्र सिंह पंघाल के होम्योपैथिक चिकित्सा को समृद्ध करने के योगदान को भी इंगित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शुक्ला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया। संचालन अमिता व कुमकुम तोमर ने किया। इस अवसर पर श्रीमती नीरज कौर डॉ. प्रियांशी दीपेंद्र गिल डॉ. दिव्यांशी पंघाल डॉ. रजत पंघाल महावीर सिंह, यशपाल पंघाल ऋषभ अल्पना राजवीर सिंह गौरव औलख रिधिमा आदि मौजूद रहे। स्टूडेंट्स हर्षराज यादव अभय चौहान आर्यन आयुष सूफियान मनीषा शर्मा गुरसरन आदि ने संचालन में सहयोग किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in