Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम डॉ. नितिन व एसपी लखन ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, हेलमेट बांटे

डीएम डॉ. नितिन व एसपी लखन ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, हेलमेट बांटे


डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव द्वारा श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के सामने शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान कांवड़ियों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया।
पुष्पवर्षा और स्वागत से पूरा मार्ग शिवभक्ति से सराबोर हो गया। कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की कांवड़ियों ने सराहना की। पुष्पवर्षा ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
सफाई संग सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं, ताकि जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को संरक्षित, सुरक्षित एवं सफल बनाना सभी का उत्तरदायित्व है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थानों से आने जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का अभिवादन किया तथा उनकी पवित्र कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना की।
ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा शुरू होने के प्रथम दिन से ही शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुस्तैद रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ मार्गों एवं शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों से आने-जाने वाले शिवभक्तों द्वारा भी व्यवस्थाओं की सराहना की गई।
…..

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in