डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ अमरोहा के द्वारा जिला कार्यकारणी के प्राधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन ’दिल्ली वाइब्स’ अमरोहा में 5 मई 2026 किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मुरादाबाद मंडल की अध्यक्ष डॉ ऋतु त्यागी, मण्डल महामंत्री एवं जिला संरक्षिका हेमा तिवारी, मुरादाबाद जिला महामंत्री पूनम सक्सेना एवं अमरोहा जिला अध्यक्ष मृणालिनी सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।
कार्यक्रम में नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन,नारी शिक्षा एवं नारी के सशक्तिकरण के लिए विचार प्रस्तुत किए गए।
संगठन की मजबूती पर बल
मुख्य अतिथि डॉ. ऋतु त्यागी के द्वारा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। जिला संरक्षिका हेमा तिवारी के द्वारा जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ रितु त्यागी एवं पूनम सक्सेना के द्वारा जिला कार्यकारिणी अमरोहा के पदाधिकारियों को प्राधिकार पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मृणालिनी सिंह के द्वारा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से संगठन को अनुशासन एवं टीम भावना से चलाने का आग्रह किया गया और कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी टीम लीडर के रूप में अपने आप को प्रदर्शित करे एवं शिक्षिकाओं की समस्याओं के निस्तारण को एकजुट होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री रश्मि चौधरी एवं कोषाध्यक्ष रेनू वडा द्वारा किया गया। अंत में जिला अध्यक्ष मृणालिनी सिंह के द्वारा सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपूर्वी चौधरी,नीतू सिंह,पूनम माहेश्वरी,मंजरी कौशिक,कंचन सिंह,रमा रस्तोगी,मनीषा,सोनल,प्रीति,अंजुम, सोनिका,ज्योति रेखा आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
महिला शिक्षक संघ/नारी शक्ति, स्वावलंबन, शिक्षा व सशक्तिकरण की गूंज

