Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > शिक्षामित्र समाज की मजबूत नींव/ अमरोहा में गूंजा शिक्षामित्रों का सम्मान

शिक्षामित्र समाज की मजबूत नींव/ अमरोहा में गूंजा शिक्षामित्रों का सम्मान

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश(सनशाइन न्यूज)

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिक्षा और समर्पण का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।
200 से अधिक शिक्षामित्रों का सम्मान
समारोह का शुभारंभ सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरारा, भाजपा राष्ट्रीय पार्षद ओम प्रकाश गोला, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयवीर गोस्वामी, जिलाधिकारी नितिन गौड़,, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मोनिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद के करीब 200 शिक्षामित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। चयनित शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये के प्रोत्साहन चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथियों ने शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्र समाज की मजबूत नींव हैं और उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और शिक्षामित्रों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in